---Advertisement---

UP Board Registration 2026: यूपी बोर्ड 9वीं और 11वीं के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ाई है, जाने Last date?

Published on: 05/08/2026
UP Board Registration 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

UP Board Registration 2026-27: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 9वीं और 11वीं का रजिस्ट्रेशन डेट को बढ़ा दिया है। अब छात्र 25 अगस्त तक अपना पंजीकरण फॉर्म भर सकेंगे। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने सभी DIOS को निर्देश भेजकर स्पष्ट किया है कि अब इसके बाद तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। यदि आप या आपके बच्चे ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो तुरंत करवा लें। बोर्ड के अनुसार अब डेट नहीं बढ़ेगी।

UP Board Registration 2027: Overview

Board Name Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad, Prayagraj (UPMSP)
Document Registration Form
Session 2026-27
Class 9th and 11th
Official Website upmsp.edu.in

UP Board Class 9th, 11th Registration Last Date क्या है?

यूपी बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना के अनुसार, कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए अग्रिम पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 (मध्यरात्रि 12:00 बजे तक) निर्धारित की गई है। जिन छात्रों ने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाए है वो जल्द करवा ले।

अक्सर छात्र और स्कूल प्रशासन यह सोचकर ढिलाई बरतते हैं कि बोर्ड हर बार की तरह इस बार भी तारीख आगे बढ़ाएगा। लेकिन इस बार यूपी बोर्ड ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि 25 अगस्त के बाद किसी भी कीमत पर पोर्टल दोबारा नहीं खोला जाएगा।

इस बार बोर्ड ने क्यों लिया यह सख्त फैसला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले वर्षों की तुलना में इस साल कक्षा 9वीं और 11वीं में काफी कम रजिस्ट्रेशन देखने को मिले हैं। इसके बावजूद बोर्ड परीक्षाओं और शैक्षणिक कैलेंडर को समय पर पूरा करने के लिए यूपीएमएसपी (UPMSP) ने लेट-लतीफी को रोकने का फैसला किया है। तय समय सीमा के भीतर ही सभी स्कूलों को अपने छात्रों का विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना होगा और चालान के जरिए फीस जमा करनी होगी।

अब तक कितनी हुई है रजिस्ट्रेशन?

नए सत्र में नामांकन के साथ अप्रैल में हीं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हुई थी, अब तक कक्षा नौ में 9.16 लाख तथा कक्षा 11 में 7.27 लाख पंजीकरण हुए हैं। बोर्ड प्रशासन के अनुसार यह संख्या काफी कम है इस वजह से इस तिथि को बढ़ा कर 25 अगस्त तक किया गया है।

UP Board Registration 2026 Important Dates

विवरण अंतिम तिथि (Last Date) 
ऑनलाइन विवरण अपलोड करने की लास्ट डेट 25 अगस्त 2026
चालान के जरिए फीस जमा करने की लास्ट डेट 25 अगस्त 2026
ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in
रजिस्ट्रेशन पोर्टल लिंक prereg.upmsp.edu.in

 

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

पंजीयन फॉर्म भरते समय छात्र स्पेलिंग पर विशेष ध्यान देकर भरे, क्योंकि विवरण में गड़बड़ी होने पर बाद में सुधार करने में बहुत परेशानी होती है।

निष्कर्ष

यूपी बोर्ड सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं का एडवांस रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। यदि कोई छात्र 25 अगस्त 2026 तक पंजीकरण नहीं करा पाता है, तो वह आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बैठने से वंचित रह सकता है। अधिक जानकारी और सीधे रजिस्ट्रेशन के लिए आप यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट कर सकते हैं।

UP Board Shiksha Recent Articles 

Leave a Comment